Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड के मालियाबाग में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने सेमरी निवासी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह का 58 वा जन्मदिन भव्य रूप से मनाया।सबसे पहले विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रो से पूजा अर्चना कराई गई। साथ ही जय कुमार सिंह को पंडितों ने आशीर्वाद दिया।उसके बाद उन्होंने ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओ व उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां देते हुये उपहार भेंट किया, साथ ही भजन कीर्तन के बाद प्रीति भोज के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जबकी प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा की आज बड़े ही संयोग का पल है कि पूरे देश मे सुशासन बाबू के नाम से चर्चित बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही मेरा भी जन्मदिन आज ही हैं। मुख्यमंत्री जी के अनुकरणीय प्रतिबद्धता व मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सभी मुख्यमंत्री महोदय के उतम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते है। मुख्यमंत्री नीतीश बाबू बिहार के विश्वकर्मा है। इनके हाथों एक सुनहरा एवं विकसित बिहार का निर्माण हुआ है। इन्होंने विकास के सवाल पर कभी भी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया हमेशा। न्यायोचित फ़ैसला लेकर बिहार को नयी दिशा देते हुए पूरे देश एवं दुनिया में बिहारियों का सम्मान बढ़ाया है। इनके शासनकाल मे महिला सशक्तीकरण, महिलाओं को आधी आबादी के तहत नौकरी मे 35 प्रतिशत का आरक्षण, पंचायती राज मे 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। जो की महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। साथ ही स्नातक पास छात्रओं को 50 हजार व इंटर पास छात्राओं के 25 हजार रूपये की योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओ का शुभारंभ भी हुआ। जिससे बिहार की जनता आज लाभवन्तित हो रही है।इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता प्रो बलिराम मिश्रा, रंजय सिंह,उपेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र सिंह,पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह,कमलेश सिंह,यादव,मालती मौर्या, दावथ जदयू अध्यक्ष अशोक चौधरी, मनोज कुमार सिंह,परबेज सिद्क्की,रामजी राय, रामशंकर कुशवाहा, विद्यानंद पाण्डेय, अनिल सिंह,सत्येंद्र सिंह, मंत्री,अमित पाण्डेय, प्रदीप सिंह,टुनटुन सिंह,मनु सिंह, अंगद सिंह,सहित कई भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You may have missed