नितिन कृष्ण ने बढ़ाया जिले का मान

Advertisements
Advertisements

सासाराम:- बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित सोनी गांव निवासी मनोज तिवारी व उनकी पत्नी सुनीता देवी के पुत्र नितिन कृष्ण ने विज्ञान संकाय में 437 अंक लाकर परिवार एवं जिले का नाम रौशन किया है। नितिन कृष्ण एसपी जैन कॉलेज सासाराम के छात्र हैं जिनकी सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पिता मनोज तिवारी पेशे से वकील एवं माता सुनीता देवी गृहणी हैं। माता-पिता ने बताया कि नितिन कृष्ण होनहार, लगनशील एवं शांत स्वभाव का विद्यार्थी है। जिनकी लगातार सफलता से सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। नितिन कृष्ण ने भौतिकी विषय को छोड़कर अन्य चारों विषयों में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किया है। साथ हीं वे बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भी बेहतर अंक प्राप्त कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। नितिन कृष्ण यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना संजोए हुए है। जिससे देश की सेवा में अपना योगदान कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  5 साल के बच्चे का अपहरण कर WhatsApp पर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

You may have missed