साउथ एशिया स्तर पर आयोजित 7वे ईएनजीओ चैलेंज अवार्ड्स 2020-21 के इनोवेशन@कोविड19 कैटेगरी में निश्चय फाउंडेशन बनी विजेता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिले में लॉकडाउन के दौरान चले सैनिटरी पैड रिलीफ कैंपेन को मिला इनोवेशन@कोविड19 पुरस्कार,

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली/जमशेदपुर : डीईएफ एवं वर्ल्ड समिट अवार्ड्स के द्वारा साउथ एशिया स्तर पर आयोजित 7वे ईएनजीओ चैलेंज अवार्डस में झारखंड की सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के द्वारा लॉकडाउन के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में किशोरियों व महिलाओं को राहत पहुँचाने वाले अभियान सैनिटरी पैड रिलीफ कैंपेन को इनोवेशन@कोविड19 कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं नेपाल देशो से आये लगभग 68 नॉमिनेशनस में संस्था के अभियान को चुना गया। प्रथम इन्फो टेक फाउंडेशन एवं युथ 4जॉब्स के अभियानों को भी इनोवेशन@कोविड19 कैटेगरी में संयुक्त विजेता चुना गया है। कोविड के कारण अवार्ड की घोषणा ऑनलाइन की गई है। पिछले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित 6वे ईएनजीओ चैलेंज अवार्डस में भी निश्चय के “माहवारी स्वच्छ्ता अभियान” को दक्षिण एशिया के 10 प्रमुख स्वास्थ्य अभियानों में जगह मिली थी।

लॉकडाउन के शुरुआती महीनों में, जब बाज़ार पूरी तरह बंद थे, बच्चियों और महिलाओं को सैनिटरी पैड प्राप्त करने में ढेरों कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। उस कठिन समय में कई गांवों की बच्चियों ने संस्था से संपर्क कर तत्काल सहायता करने की अपील की थी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बच्चियों और महिलाओं की मदद करने हेतु संस्था ने सैनिटरी पैड रिलीफ कैंपेन चलाया था। अभियान के माध्यम से जिले के सभी सुदूर प्रखंडो जमशेदपुर, पोटका, घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांधा, बहरागोड़ा, चाकुलिया, बोड़ाम, पटमदा के 140 से भी ज्यादा गांवो की लगभग 9000 से ज्यादा बच्चियों को सहायता पहुंचाई गई थी। संस्था के द्वारा माहवारी स्वच्छ्ता को लेकर नियमित तौर पर अभियान चलाया जाता है, जिससे बड़े पैमाने पर बच्चों व बड़ो में जागरूकता आई है।

See also  बोकारो में झाड़ियों से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

निश्चय के संस्थापक सचिव तरुण कुमार ने बताया कि “लॉकडाउन के शुरुआती दिन बेहद कठिन थे। हमारी संस्था माहवारी स्वच्छ्ता को लेकर पिछले चार सालों से भी ज्यादा समय से काम कर रही है, काफी संघर्ष के बाद हम बच्चों को जागरूक करने में सफल रहे थे। लॉकडाउन के समय बच्चियों ने जब माहवारी स्वच्छ्ता को लेकर परेशानी महसूस किया, तब उन्होंने बेहिचक अपनी बात हमारे साथ साझा की। बच्चियों की परेशानी को समझते हुए हम सभी तत्काल उनकी सहायता में जुट गए। लॉकडाउन जैसे कठिन समय मे अभियान जनभागीदारी की बदौलत ही सफल हो पाया, दर्जनों वालंटियर्स ने अभियान से जुड़कर गांवो में बच्चियों की सहायता की, वही सैकड़ो लोगों ने मिलकर बच्चियों की सहायता हेतु हमारे पास लगभग 1 लाख की आर्थिक मदद भेजी, जब हम खुद को आपदा के समय अभियान को चलाने में परेशानी महसूस कर रहे थे। अभियान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी होना, हमारे राज्य झारखंड, हमारे जिले पूर्वी सिंहभूम एवं अभियान से जुड़े सभी बच्चों एवं बड़ो के लिए गर्वान्वित होने वाला क्षण है।”

ईएनजीओ चैलेंज अवार्ड्स 2020-21 के इनोवेशन@कोविड19 कैटेगरी में विजेता चुने जाने के बाद निश्चय फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा अभियान, अब यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड समिट अवार्ड्स में भी शामिल हो सकेगी। अवार्ड से संबंधित सूचना अवार्ड के वेबसाइट  https://engochallenge.org/nischay-foundation/ पर जाकर देखी जा सकती है।

About The Author

You may have missed