नेतरहाट ने फिर लहराया सफलता का परचम, इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम से गूंजा क्षेत्र

0
Advertisements

नेतरहाट: नेतरहाट राजकीय +2 उच्च विद्यालय नेतरहाट ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय देते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इतिहास रच दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे नेतरहाट क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत और लगन के बल पर ऐसा प्रदर्शन किया कि अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि केवल दो विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास को दिया है।विद्यालय प्रबंधन ने नेतरहाट एवं आसपास के सभी अभिभावकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को राजकीय +2 उच्च विद्यालय नेतरहाट में नामांकित कराएं, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य मिल सके। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आशा, विश्वास और भविष्य का केंद्र है।विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता से नेतरहाट के लोगों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed