नेताजी सुभाष मेडिकल अस्पताल ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल अस्पताल ने सफलतापूर्वक 100 सर्जरी पूरी कर ली है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो अस्पताल के समर्पण, कुशलता और नवीनतम तकनीक के उपयोग का प्रमाण है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने कोल्हान के डी.आई.जी मनोज रतन चौथे को आमंत्रित किया. पूरी टीम ने मिल कर आज के इस ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया और निरंतर इसी कर्मठता से काम करने की शपथ ली.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कोल्हान के डी.आई.जी मनोज रतन चौथे ने अस्पताल के सभी डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा,”ये जमशेदपुर के लिए बड़े गौरव की बात है कि इतनी कुशलता के साथ और समर्पण भाव से यहाँ लोगों की सेवा की जा रही है. सभी डॉक्टर्स धन्यवाद के पात्र हैं जो दिन रात मरीज़ों को बेहतर और उच्च स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कार्य कर रहे हैं.”

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बेहतर और उच्च स्वास्थ्य सेवा देना हमारे अस्पताल की प्रतिबद्धता है, मरीजों की देखभाल के साथ साथ उन्हें जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रेरित करना, ये हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।

भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बात की जाए तो नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्धि मिले, इसके लिए यहां की पूरी टीम दिन रात मेहनत कर रही है। अस्पताल ने विभिन्न प्रकार की सर्जरीयां सफलतापूर्वक की हैं, जिनमें कई तरह के सर्जरी शामिल हैं।मरीजों ने अस्पताल में मिली देखभाल और उपचार के लिए अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

See also  अरीना एनिमेशन जमशेदपुर में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 5 छात्रों का चयन; ग्राफिक्स डिजाइनर और सेल्स मैनेजर के पद पर मिली नियुक्ति

अस्पताल में हर क्षेत्र से संबंधित में विशेषज्ञ चिकित्सक और नवीनतम तकनीक उपलब्ध हैं। अस्पताल का लक्ष्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और क्षेत्र में एक अग्रणी स्वास्थ्य केंद्र बनना है। मरीजों को सर्वश्रेष्ठ संभव देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर अस्पताल की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

Thanks for your Feedback!