नेपाली फाइटर ने मचाई सनसनी, UFC के सपने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम

Advertisements

देवघर : नेपाल के फाइटर रवींद्र धंत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए UFC के सपने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने रोड टू UFC सीजन-5 के बेंटमवेट क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के किम्बर्ट अलिंटोजोन को दूसरे राउंड में टेक्निकल नॉकआउट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मकाऊ में हुए मुकाबले में रवींद्र ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दूसरे राउंड में दमदार प्रहार करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह रोड टू UFC टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाले नेपाल के पहले फाइटर बन गए हैं। अब उनकी नजर UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अगले मुकाबलों में जीत दर्ज करने पर है।

रवींद्र धंत की इस उपलब्धि से नेपाल के MMA प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। रोड टू UFC एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के प्रतिभाशाली फाइटर्स UFC में जगह बनाने के लिए मुकाबला करते हैं।

About The Author

See also  टाटानगर की भीड़ कम करने के लिए बनेगा नया स्टेशन, कुदादा में 'स्वर्णरेखा' नाम से होगा निर्माण

You may have missed