नक्सलियों का मनोहरपुर में वोट बहिष्कार का प्रभाव नहीं

0
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में भाकपा माओवादियों की ओर स वोट का बहिष्कार करने के लिए गांव के लोगों से अपील की थी, लेकिन उसका प्रभाव चुनाव पर्व पर बिल्कुल ही नहीं पड़ा है. नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया था और पेड़ पर लाल बैनर भी टांग दिया था. सुबह जब बैनर पर पुलिस की नजर पड़ी थी तब पुलिस उसे खोलकर ले गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चुनाव पर्व के दिन लोगों ने जमकर वोटिंग की. लोगों को पैदल ही बूथ की तरफ जाते हुए देखा गया. नक्सलियों ने गांव के लोगों से अपील की थी कि वोट का बहिष्कार करें और गांव में कमेटी बनाकर अपनी सरकार चलाएं. नक्सलियों की ओर से ऐसा प्रत्येक चुनाव में किया जाता है, लेकिन अब नक्सलियों का प्रभाव समय के साथ कम होने लगा है. लोग खुलकर घरों से निकलकर वोट दे रहे हैं.

About The Author

See also  26 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में लगेंगे रक्तदान शिविर

Thanks for your Feedback!

You may have missed