9 महीने बाद हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी हत्याकांड की गुत्थी करीब 9 महीने बाद सुलझने के साथ ही पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 21 जुलाई 2025 से लापता पुष्पा की तलाश लंबे समय तक नहीं हो सकी, जिसके बाद परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के सख्त रुख के बाद मामले की जांच सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) को सौंपी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुष्पा की हत्या उसके प्रेमी दिनेश महतो ने की थी। बताया गया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने चास कॉलेज के पास स्थित जंगल में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से पुष्पा का नर कंकाल, कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।

इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। आरोप है कि शुरुआती जांच में गंभीरता नहीं बरती गई और आरोपी को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिला। इसी वजह से थानेदार अभिषेक रंजन सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तत्कालीन एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह मामला अब राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed