सिग्नल ऐप पर रची गई हत्या की साजिश! कारोबारी हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी की हत्या की साजिश सिग्नल ऐप के जरिए रची गई थी। मामले में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का एंगल सामने आने के बाद जांच एजेंसियां पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने बातचीत और प्लानिंग के लिए सिग्नल ऐप का इस्तेमाल किया था, ताकि पुलिस आसानी से चैट और कॉल रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन और आपसी विवाद की जानकारी मिली है। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। जांच टीम अब हत्या में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

About The Author

See also  दो साल में भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, जलमीनार बनी दिखावा; ग्रामीणों ने मांगी जांच

Thanks for your Feedback!