नगर निगम ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान, लोगों को किया जागरूक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: भारत सरकार के द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में राम मड़ैया बस्ती में निगम के प्रशासक रवि प्रकाश के निदेशानुसार नशा मुक्ति के लिए जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा शपथ भी दिलाई गई. सहायक प्रशासक विपुल सन्नी की अध्यक्षता में निगम के नगर प्रबंधक , राजस्व निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक , पर्यवेक्षक के द्वारा राम मड़ैया बस्ती एवं आस पास के क्षेत्र में नशा के विरुद्ध जागरूक किया गया. प्रशासक ने बताया कि किसी भी नशे के शिकार व्यक्ति को परामर्श चाहिए तो निःशुल्क 14446 पर कॉल कर के नशा मुक्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान स्थानीय नागरिकों के द्वारा शपथ ली गई एवं बताया गया कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बाद करता है. इस अभियान में सभी बस्ती के लोगों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  18 घंटे में तीन महिलाओं से चेन स्नैचिंग, बढ़ते आतंक से लोगों में आक्रोश

Thanks for your Feedback!

You may have missed