मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है. अब इस मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में आरोपी शूटर घटना के तुरंत बाद तेजी से मौके से भागता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस इस वीडियो को जांच का अहम हिस्सा मान रही है.फायरिंग की यह वारदात 1 फरवरी की तड़के हुई थी. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने विले पार्ले पश्चिम के एक होटल के पास से एक लावारिस स्कूटर बरामद किया. बताया जा रहा है कि यह जगह शेट्टी टॉवर से करीब दो किलोमीटर दूर है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूटर से भौतिक साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने स्कूटर से फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपल और अन्य जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. जांच में यह भी पता चला है कि यह सेकेंड-हैंड होंडा डीओ स्कूटर पुणे के बाहरी इलाके कर्वे नगर के निवासी अमन मरोटे से खरीदा गया था. पुलिस के मुताबिक, इस स्कूटर को इस मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों में से एक 19 वर्षीय आदित्य गायकी ने खरीदा था.

जानकारी के अनुसार, जनवरी के मध्य में यह स्कूटर करीब 30 हजार रुपये में खरीदा गया था. पुलिस का कहना है कि यह खरीदारी समर्थ पोमाजी के निर्देश पर और शुभम लोनकर के कहने पर की गई थी. इसके लिए स्वप्निल सकट द्वारा पैसे उपलब्ध कराए गए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed