राजनगर में जच्चा-बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिली सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में आज सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह, राजनगर बीडीओ मलय कुमार बुधवार को हाथीसिरिंग गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान सांसद और उपायुक्त ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान सांसद जोबा माझी के हाथों पीड़ित परिवार के आश्रित को राज्य सरकार की ओर से प्राप्त चार लाख रुपये एवं तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार कुल चार लाख बीस हजार रुपये का दो चेक सौंपा. उपायुक्त ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई एवं पति को आउटसोर्स के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच जारी है. एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है. आगे की जांच के क्रम में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेज से गांवों तक लोगों को किया जा रहा जागरूक

Thanks for your Feedback!

You may have missed