मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 चोरी की मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद
Advertisements

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी के नेतृत्व में गठित SIT ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन किया है। कार्रवाई के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Advertisements

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 08 चोरी की मोटरसाइकिल/स्कूटी और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गठित SIT ने पिछले 01 माह के दौरान अब तक चोरी की कुल 25 मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद की हैं। इस गिरोह से जुड़े कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


