बिजली गुल होते ही एमजीएम की लिफ्ट में फंसे 15 से ज्यादा लोग, आधे घंटे तक मची अफरातफरी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :एमजीएम अस्पताल में शनिवार को बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। इसमें 15 से अधिक लोग करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। फंसे लोगों में मरीज और बच्चे भी शामिल थे। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अस्पताल की कुल 16 लिफ्ट में से 12 पहले से खराब बतायी जा रही हैं। ऐसे में एक बार फिर लिफ्ट के बीच रास्ते में रुकने की घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले जून में भी लिफ्ट को लेकर ऐसी स्थिति सामने आई थी, जिसके बाद व्यवस्था में सुधार का दावा किया गया था। इसके बावजूद समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है।

About The Author

See also  स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिला, 13 वर्षीय बच्ची को टांगकर इमरजेंसी ले गए परिजन

You may have missed