रांची के अपर बाजार में बनेगा आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स, ट्रैफिक और पार्किंग समस्या को मिलेगा समाधान

0
Advertisements
Advertisements

रांची : शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक अहम पहल की है। नगर निगम अपर बाजार क्षेत्र में एक आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की तैयारी कर रहा है, जिसे रांची की पहली ऐसी परियोजना बताया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह पार्किंग कॉम्प्लेक्स बकरी बाजार, अपर बाजार स्थित नगर निगम की लगभग 1.28 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है। इस परियोजना को लेकर सोमवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़ी एजेंसी मास एंड वायड द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रस्ताव के अनुसार, मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स में 314 कार पार्किंग स्लॉट और 25 ट्रक पार्किंग स्लॉट उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही आधुनिक शौचालय, विश्राम गृह, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सोलर लाइटिंग, हरित क्षेत्र और वृक्षारोपण जैसी सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी, ताकि यह परियोजना केवल पार्किंग तक सीमित न रहकर समग्र शहरी विकास का उदाहरण बन सके।

निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि यह परियोजना रांची की पहली मॉडल मल्टी-लेवल पार्किंग योजना होगी, जो भविष्य में शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए भी मार्गदर्शक बनेगी। उन्होंने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शीघ्र तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए।

बैठक के बाद अभियंत्रण शाखा की समीक्षा बैठक भी हुई, जिसमें नगर निगम की चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशासक ने लंबित सड़क और नाली परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

See also  झारखंड पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश? भ्रामक खबर पर उठे सवाल

नगर निगम का मानना है कि अपर बाजार में इस पायलट प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed