रांची सदर अस्पताल में बनेगी आधुनिक डिजिटल डेंटल लैब, AI तकनीक से मिलेगा इलाज

Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने आधुनिक डिजिटल डेंटल लैब बनाने की मंजूरी दी है। इस लैब में AI तकनीक का इस्तेमाल होगा। स्वास्थ्य विभाग ने साल 2026-27 के लिए इसके लिए 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये मंजूर किए हैं। लैब शुरू होने के बाद मरीजों को दांतों से जुड़ी कई जटिल समस्याओं का इलाज एक ही जगह मिल सकेगा। खास तौर पर एंडो और ऑर्थो से जुड़ी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कैंसर मरीजों के लिए लैब में 3D प्रिंटेड ऑब्ट्यूरेटर बनाने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे जरूरत वाले मरीजों को अस्पताल में ही यह सुविधा मिल सकेगी। उपकरणों और क्लीनिकल सपोर्ट सिस्टम पर 1.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्टाफ के लिए 25 लाख रुपये रखे गए हैं। दो साल के रखरखाव पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि लैब बनाने के लिए 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बाकी राशि कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य जरूरी खर्चों में इस्तेमाल होगी। इस योजना का पैसा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और आयुष्मान भारत के बजट से दिया जाएगा। लैब शुरू होने के बाद रांची सदर अस्पताल में दांतों के इलाज से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह मिलने लगेंगी।

About The Author

You may have missed