बिहार में डिप्टी CM के काफिले पर भीड़ ने फेंका गोबर-पत्थर,RJD समर्थकों ने किया हमला

0
Advertisements
Advertisements

लखीसराय: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर जगह मतदान सुचारू रूप से चल रहा है.बिहार चुनाव में गरमागरमी बढ़ गई है. आरजेडी समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे. यहां तक की गोबर और पत्थर गाड़ी पर फेंकने लगे. जब हमला हुआ तो विजय सिन्हा गाड़ी के बाहर लोगों से मिल रहे थे. सुरक्षा बलों ने तत्काल उन्हें गाड़ी के अंदर किया और काफिले को आगे बढ़वाने लगे. इस बीच प्रदर्शनकारी “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. पुलिस बल किसी तरह भीड़ को पीछे धकेलने में सफल हुई.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गए। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़ ने सिन्हा की गाड़ी के सामने नारेबाजी शुरू कर दी।घटना के बाद विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक (SP) से बात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस हमले के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। चुनाव के बीच इस तरह की झड़प से लखीसराय और आसपास के इलाकों में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed