विधायक सरयू राय ने किया साई सूरज आश्रम छठ घाट का उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने आज मांगो पोस्ट ऑफिस रोड गौङ बसती स्थित साई सूरज आश्रम छठ घाट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जदयू मांगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़ एवं नगर सचिव दीपक गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ।

स्थानीय निवासियों ने घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री सरयू राय और जदयू कार्यकर्ताओं का आभार जताया। लोगों ने कहा कि जदयू नेताओं के सतत प्रयास से इस वर्ष जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र के सभी घाटों पर सफाई, घेराबंदी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, संतोष भगत, नीरज साहू, मनोज गुप्ता, अशोक सिंह, परविंदर राम, किशन गौड़, सुदामा गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed