मिथिलेश ठाकुर मंत्री बनते ही ईडी की चक्रव्यूह में फंसे, चाईबासा आवास पर ईडी कर रही है छापेमारी

0
Advertisements

जमशेदपुर। झारखंड सरकार में जल संसाधन मंत्री कभी रहे मिथिलेश ठाकुर पर भी ईडी का शिकंजा सोमवार से कसता जा रहा है. आज उनके चाईबासा के अमलाटोला आवास पर ईडी की टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही उसके एक करीबी वेदांत खीरवाल के घर पर भी छापेमारी चल रही है. छापेमारी की घटना के बाद से चाईबासा के उनके रिश्तेदारों में हड़कंप मची हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से ईडी की टीम की ओर से सुबह 5 बजे ही मंत्री के आवास पर धावा बोला और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद सभी से मोबाइल फोन ले लिया गया.

बताया जा रहा है कि जब वे जल संशाधन मंत्री थे तब इस योजना में भारी घोटाला करने के संकेत ईडी को मिली है. उसी की जांच के दौरान ईडी की टीम ने दबिश दी है. ईडी की टीम सिर्फ मंत्री मिथिलेश के आवास पर ही छापेमारी नहीं कर रही है बल्कि झारखंड के करीब 2 दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

About The Author

See also  शुक्रवार को चलेगी अहमदाबाद-खड़गपुर पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर होकर गुजरेगी

Thanks for your Feedback!