गम्हरिया शांतिनगर से लापता युवती युवक के साथ हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना काण्ड संख्या 16/26 की अपहृता युवती को आदित्यपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही काण्ड में नामजद शंभू मिर्धा उम्र 25 वर्ष पिता स्व शुक्रा मिर्धा पता शांतिनगर बड़ा गम्हरिया थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शिवनारायणपुर गम्हरिया से 8 जनवरी की रात को अचानक युवती घर से लापता हो गई थी. परिजनों का कहना है कि उसी रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने फोन कर लड़की के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद घटना का पता चला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिवार ने तत्काल थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर 14 जनवरी को दर्ज की. इस बीच परिजनों ने एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा जिसमें कथित रूप से लड़की को बहला- फुसलाकर ले जाते हुए देखा जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और कोल्हान डीआईजी ने विशेष जांच टीम गठित की थी. जिसने शंभू मिर्धा के साथ युवती को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है.

About The Author

See also  रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, सेवा रिकॉर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया हुई आसान

Thanks for your Feedback!

You may have missed