मिस झारखण्ड रह चुकी मॉडल सुरभि ने कचरे के ढेर पर किया कैैटवॉक

Advertisements
Advertisements

रांची:- रांची के झिरी में कचरा डंपिंग यार्ड से हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मॉडल सुरभि ने कचरे पर कैटवॉक किया। सुरभि कहती हैं कि देश के कई कचरा डंपिंग यार्ड में प्रोसेसिंग प्लांट लगा कर कचरा साफ किया जा रहा है, लेकिन रांची में ऐसा नहीं हो रहा है।जिसके कारण आसपास के लोग बीमार हो रहे हैं।कचरे के ढेर पर सुरभि का कैटवॉक करने उद्देश्य था कि इस समस्या को देश-दुनिया के सामने लाया जाए।शूट के दौरान सुरभि को लाल ड्रेस इसलिए पहनाया गया कि यह संदेश जाए कि कि कचरे को डंप करने के बाद प्रोसेसिंग नहीं होना खतरे का कारण बनेगा। हालांकि शूट के बाद सुरभि के पांव में इंफेक्शन हो गया और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार रांची का कचरा झिरी में फेंका जाता है। इससे झिरी में कचरे का पहाड़ बन गया है। लोगों का कहना है कि रांची के रिंग रोड से गुजरते वक्त जब झिरी आता है, बदबू के चलते बुरा हाल हो जाता है। बदबू से बचने के लिए लोग अपने वाहनों के शीशे बंद कर लेते हैं। मॉडल सुरभि ने कहा कि उन्होंने इसी समस्या को आम करने के लिए यहां कैटवॉक किया और वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद इसे वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर पर सुरभि का कैटवॉक तकरीबन आधे घंटे तक चला।लोगों का कहना है कि झिरी के इस कचरे की वजह से आसपास की करीब 10 हजार की आबादी का जीना दूभर हो गया है।

See also  बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

आसपास के इलाकों में मच्छरदानी के बिना सोना मुश्किल है। हर तरफ मच्छरों का अंबार रहता है। इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं। इधर से गुजरने वाले लोगों को हमेशा बदबू का सामना करना पड़ता है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो चुका है।नगर निगम ने मीडिया से कहा कि नगर निगम, कचरे को रिसाइकिल करने की योजना बना चुकी हैं ।उन्होंने बताया कि जल्द ही झिरी में कचरा निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से बिजली उत्पादन और प्लास्टिक के अन्य सामान बनाने की भी योजना है।

You may have missed