तेल रिसाव का झांसा देकर कार से 25 लाख के गहने और 25 हजार नकद ले उड़े बदमाश

Advertisements

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र में भगवानपुर ओवरब्रिज के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने तेल रिसाव का बहाना बनाकर कार से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया। कांटी प्रखंड के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी कुंदन कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कार से तेल रिसने की बात कहकर उन्हें रोक लिया। कार का शीशा नीचे करते ही कुंदन कुमार, उनकी पत्नी और बच्चे को अचानक चक्कर आने लगा। जब तक वे संभलते, बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैग में मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये के गहने थे। इनमें एक नेकलेस सेट, एक गले का हार, एक चेन, कान की बाली, कंगन सेट, दो अंगूठियां और पायल शामिल थीं। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने की डायल 112 टीम ने मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से मरीन ड्राइव रोड से मोबाइल और खाली बैग बरामद किया। आशंका है कि बदमाश नकदी और आभूषण निकालने के बाद बैग और मोबाइल फेंककर फरार हो गए। पीड़ित कुंदन कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर थानेदार नवलेश कुमार के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed