नाबालिग की तेज रफ्तार ड्राइविंग से मची अफरा-तफरी, दीवार तोड़ घर में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के मानगो स्थित दाईगुट्टू इलाके में शनिवार सुबह एक नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग चालक अपनी कार को काफी तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे एक मकान की चारदीवारी तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी। घटना के वक्त कार में नाबालिग चालक के साथ एक महिला भी सवार बताई जा रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कार में मौजूद लोग बाहर निकले और कुछ देर बाद वाहन को वहां से हटा लिया गया। हालांकि यह घटना इलाके में काफी देर तक चर्चा का विषय बनी रही।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तेज रफ्तार ड्राइविंग पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों को वाहन सौंपने से पहले जिम्मेदारी समझनी चाहिए। साथ ही प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Thanks for your Feedback!

You may have missed