जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं जादूगोड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अस्पताल में मेडिकल भी कराया है और कोर्ट में 164 का बयान भी करायेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

आरोपियों में जादूगोड़ा टोला जोजोगोड़ा फॉरेस्ट ब्लॉक का रहनेवाला बैगो गोप उर्फ पांडु गोप, मुसाबनी थाना क्षेत्र के टोला लेंजोबेड़ा, ग्राम पारूलिया का चोपोन महाकुड़ उर्फ गोपीनाथ महाकुड़ और डुमरिया थाना क्षेत्र के टोला राड़ाकोचा, ग्राम बनकाटी का कामे महाकुड़ को गिरफ्तार किया गया है.

फोन पर बुलाकर किया था सामुहिक दुष्कर्म

घटना 14 जून की है और आरोपियों ने नाबालिग लड़की को फोन कर दूसरे स्थान पर बुलाया था. इसके बाद उसे धोखे में रखकर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. घटना के बाद मामला उसी रात थाने तक पहुंचा था. मामला दर्ज करते ही जादूगोड़ा पुलिस ने छापेमारी कर देर रात को ही सभी आरोपियों के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

About The Author

See also  छठ महापर्व की तैयारी तेज, 74 तालाबों के घाटों की सफाई में जुटे 1200 से अधिक कर्मचारी

Thanks for your Feedback!