धनतेरस के कारण एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में घटे मरीज, मात्र 600 लोग पहुंचे
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को धनतेरस के कारण मरीजों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1,400 से 1,500 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, जबकि शुक्रवार को मात्र 600 मरीज ही पहुंचे। त्योहार के कारण लोगों की अस्पताल आने में रुचि कम रही।
Advertisements

Advertisements

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रहने की संभावना है। त्योहार के बाद अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या फिर से बढ़ सकती है।


