600 से घटकर 88 पर पहुंचा मातृ मृत्यु अनुपात, अब 2028 तक ‘मिशन 70’ का लक्ष्य

Advertisements

जमशेदपुर : भारत में मातृ मृत्यु अनुपात में पिछले वर्षों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक समय यह आंकड़ा करीब 600 प्रति एक लाख जीवित जन्म तक था, जो अब घटकर 88 पर पहुंच गया है। जमशेदपुर में आयोजित सम्मेलन में विशेषज्ञों ने इस उपलब्धि पर चर्चा करते हुए मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत बताई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2020-22 की अवधि में भारत का मातृ मृत्यु अनुपात 88 प्रति एक लाख जीवित जन्म रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सम्मेलन में मातृ मृत्यु को और कम करने के लिए गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान, संस्थागत प्रसव और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया। भारत पहले ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के 100 से कम मातृ मृत्यु अनुपात के लक्ष्य को हासिल कर चुका है। अब अगला लक्ष्य इसे 70 प्रति एक लाख जीवित जन्म तक लाना है।

विशेषज्ञों ने कहा कि मातृ मृत्यु में आई गिरावट स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का संकेत है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रसूति सेवाएं पहुंचाना जरूरी होगा। सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व, समय पर उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण को मातृ मृत्यु रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

About The Author

You may have missed