वास्तु विहार मैदान में 3 जनवरी को माता की चौकी का आयोजन, हुआ भूमिपूजन

0
Advertisements

Saraikela :वास्तु विहार मैदान आदित्यपुर 2 में युवा जनशक्ति महिला मोर्चा के द्वारा आगामी 3 जनवरी 2026 को भव्य माता की चौकी सह जागरण का आयोजन रखा गया है. जिसका शनिवार को विधिवत भूमि पूजन सम्पन किया गया. इस मौके पर मोर्चा के महिलाओं के साथ सोसाइटी के सभी गण्यमान्य निवासी उपस्थित रहे. बता दें कि मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष अभय झा के निर्देश पर सनातन पद्दति से नए पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से और नशा मुक्त सोसाइटी का निर्माण के लिए अंग्रेजी नव वर्ष मिलन समारोह रखा गया है, जिसमें माता की चौकी और जागरण का कार्यक्रम होगा. इसमें उम्दा कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकी के साथ जागरण किया जाएगा. इस आयोजन में शहर के विभिन्न समाज सेवी, सांसद, विधायक आदि को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोल्हान महिला अध्यछ मुकुल महत्ता, गायत्री देवी सोसाइटी की अध्यक्ष साकेत चौधरी की धर्मपत्नी और पूजा समिति की अध्यक्ष निशा चौधरी, उषा त्रिवेदी, बेबी देवी, रेनू देवी, मृदुला देवी, ललिता गोराई, पद्मावती, बबिता देवी, संगीता देवी, सुरेंद्र सिंह, दीपक महत्ता, हेमंत शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटा पावर रिन्यूएबल्स: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 88,397 रूफटॉप सोलर और 426 मेगावाट-पीक क्षमता से क्रमशः 33% व 15% सालाना वृद्धि; पहली छमाही में 1,68,000 इंस्टॉलेशन और 800 मेगावाट-पीक पार, दर्ज की क्रमशः 50% व 25% वृद्धि

Thanks for your Feedback!

You may have missed