जुगसलाई चुनाव में रिंकू सिंह के समर्थन में निकली विशाल बाइक रैली, अंतिम दिन दिखा जबरदस्त जनसमर्थन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन रहा। निर्धारित समय शाम पांच बजे के बाद क्षेत्र में चुनावी शोर थम गया। इससे पहले अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने समर्थकों के साथ पूरे इलाके में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सैकड़ों युवाओं ने वीर कुंवर सिंह चौक से बाइक रैली निकाली। यह रैली स्टेशन रोड, गौशाला चौक, नया बाजार, डिकॉस्टा रोड, चौक बाजार और गौरीशंकर रोड सहित कई इलाकों से होकर गुजरी। रास्ते भर लोगों ने रिंकू सिंह के प्रति समर्थन और स्नेह जताया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया गया। समर्थकों का कहना था कि नगर परिषद में मजबूत नेतृत्व और विकास के लिए वे रिंकू सिंह के साथ खड़े हैं।

चौक बाजार स्थित चुनाव कार्यालय में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सत्तारूढ़ गठबंधन की कार्यशैली को समझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले छह वर्षों से गठबंधन सरकार है और नगर निकाय चुनाव लंबे समय तक टलते रहे, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश के बाद अब यह चुनाव कराया जा रहा है।

रिंकू सिंह के समर्थन में कोल्हान प्रमंडल के सेवानिवृत्त डीआईजी राजीव रंजन सिंह और विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रेस वार्ता कर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति करे, जिस पर कोई आपराधिक या विवादित छवि न हो और जो निष्पक्ष तरीके से सभी वर्गों के लिए काम करे।

See also  अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला! एयरक्राफ्ट हैंगर और ड्रोन ठिकाने तबाह, हमले का वीडियो जारी

प्रेस वार्ता के दौरान जुगसलाई के विकास, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे योग्य उम्मीदवार का चयन करें और क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ अब सभी की नजर मतदान और उसके परिणामों पर टिकी है। क्षेत्र में राजनीतिक हलचल के बीच मतदाता अपने फैसले को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed