हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, फरारी के दौरान नीरज के साथ रहे दो BJP नेताओं की CDR खंगाल रही पुलिस

Advertisements

जमशेदपुर :बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु और प्रत्युष पर हुए कातिलाना हमले की जांच में पुलिस अब फरारी के दौरान नीरज सिंह के साथ रहे दो लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सभी आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर केस डायरी जमा कर दी है और अब आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, नीरज ने अपने बयान में बताया कि फरारी के दौरान वह शशांक शेखर और हर्जित सिंह के साथ हिमाचल गया था। इसके बाद राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौटते समय उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब नीरज के साथ शशांक और हर्जित के मोबाइल नंबरों का CDR निकाल रही है, ताकि फरारी के दौरान नीरज की किन लोगों से बातचीत हुई, इसका पता लगाया जा सके। पुलिस को जानकारी मिली है कि शशांक शेखर और हर्जित सिंह भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हैं। दोनों को नोटिस भेजकर पूछताछ की तैयारी है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

About The Author

See also  महिला पर्यवेक्षिका जसिंता लकड़ा के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

You may have missed