BHU ट्रॉमा सेंटर में बड़ी लापरवाही, गलत ऑपरेशन से महिला की मौत—मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वाराणसी : बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां गलत ऑपरेशन के कारण एक महिला मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती मरीज को गलती से ऑर्थोपेडिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर में भेज दिया गया, जहां बिना सही जांच के उसका ऑपरेशन कर दिया गया। बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान ही डॉक्टरों को अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके बाद मरीज को वापस न्यूरोसर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया। हालांकि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 27 मार्च 2026 को कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। साथ ही यह भी सामने आया कि पहले बनी जांच टीम में ही संबंधित विभाग का डॉक्टर शामिल था, जिस पर सवाल उठे हैं। अब नई जांच समिति बनाकर पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

See also  गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed