सिदगोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, दुकान पर गिरने से टली बड़ी अनहोनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बिरसानगर से बरेली जाने वाली सड़क पर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान के ऊपर जा गिरा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात हुआ, जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय बिजली का खंभा दुकान पर गिरा, उस वक्त दुकान बंद थी और वहां कोई मौजूद नहीं था। यदि दुकान खुली होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई।

बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed