फर्जी पत्रकारों पर रोक को लेकर बड़ी पहल, प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने DC से की अहम मुलाकात

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें फर्जी पत्रकारों की बढ़ती समस्या पर रोक लगाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग की और पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में यह सुझाव दिया गया कि फर्जी पहचान के साथ पत्रकारिता करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रेस क्लब ने वास्तविक पत्रकारों की सूची को अपडेट करने और मीडिया संस्थानों के साथ समन्वय मजबूत करने पर भी बात रखी, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक को पत्रकारिता क्षेत्र की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed