सोनारी में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर की सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी कर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू यादव उर्फ भैंसा के रूप में हुई है, जो सोनारी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद सोनारी थाना की टीम ने तत्काल छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से इस अवैध धंधे में शामिल था और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

आरोपी ने यह भी बताया कि वह युवाओं को अपना मुख्य निशाना बनाकर नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। इस मामले में एसआई शिवम राज के बयान पर सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

See also  जेएसएससी सीजीएल जांच में 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों पर संदेह, अब तक 36 गिरफ्तार

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed