कैंटीन मेनू में बड़ा बदलाव बना बवाल, अंडे हटे और 3 दिन खिचड़ी से कर्मचारियों में आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के चलते कंपनी प्रबंधन ने एक बार फिर कैंटीन के मेनू में बड़ा बदलाव कर दिया है। बुधवार 18 मार्च से यह नया मेनू अगले आदेश तक लागू कर दिया गया है। लगातार दूसरी बार किए गए इस बदलाव से कर्मचारियों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है और विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कर्मचारी अब टाटा वर्कर्स यूनियन और विशेष रूप से सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) पर दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों की सबसे बड़ी आपत्ति यह है कि नाश्ते से उबले अंडे को पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि वर्षों से यह नियमित रूप से मिलता रहा है। कई कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पहले से अंडा बुक कराया था, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। इसके अलावा नए मेनू में हफ्ते के तीन दिन खिचड़ी और तीन दिन बिरयानी रखी गई है, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि डायबिटीज के मरीज लगातार तीन दिन खिचड़ी कैसे खा सकते हैं, यह उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

कर्मचारियों ने यह भी तर्क दिया कि जब उत्पादन कार्य सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है, तो उनके भोजन में कटौती क्यों की जा रही है। मेनू लागू होने के बाद कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई है। यूनियन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज का हुआ शुभारंभ

कैंटीन का नया साप्ताहिक मेनू (विस्तार से):

सोमवार:
नाश्ता – उपमा, सब्जी
दोपहर – खिचड़ी, दही, चोखा
शाम – चनाचूर, बुंदिया, मीठा ब्रेड
रात – सादा चावल, दाल तड़का

मंगलवार:
नाश्ता – इडली, पुरी, चना दाल
दोपहर – वेज बिरयानी, रायता
शाम – चूरा बादाम, लड्डू
रात – दाल पुरी, सब्जी, खीर

बुधवार:
नाश्ता – उपमा, सब्जी
दोपहर – खिचड़ी, दही, चोखा
शाम – सेव बुंदिया, मीठा ब्रेड
रात – सादा चावल, चना दाल, सब्जी

गुरुवार:
नाश्ता – इडली, पुरी, काबुली चना
दोपहर – वेज पुलाव, मिक्स वेज
शाम – प्याज पकोड़ा, मीठा ब्रेड
रात – सत्तू पुरी, सब्जी, सेवई

शुक्रवार:
नाश्ता – उपमा (सब्जी के साथ)
दोपहर – वेज बिरयानी, रायता
शाम – चूरा बादाम, लड्डू
रात – सादा चावल, दाल मखनी

शनिवार:
नाश्ता – पुरी, चना दाल, इडली
दोपहर – खिचड़ी, दही, चोखा
शाम – सेव बुंदिया, मीठा ब्रेड
रात – दाल पुरी, आलू चना, खीर

रविवार:
नाश्ता – इडली, पुरी, मिक्स वेज
दोपहर – सादा चावल, मिक्स दाल, मिक्स वेज
शाम – भुंजा, मिही दाना
रात – सादा चावल, काबुली चना दाल, दही

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed