अमृत भारत एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई, 360 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त
Advertisements

जमशेदपुर : अमृत भारत एक्सप्रेस में रेलवे प्रशासन ने जांच अभियान चलाकर 360 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान ऐसी बोतलें मिलीं, जिन्हें रेलवे में बिक्री के लिए अनुमति नहीं थी। रेलवे समय-समय पर ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत सामान की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाता है।जांच के दौरान बरामद पानी की बोतलों को कब्जे में ले लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
Advertisements



