होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुमार रीडिंग गांव में बंद घर से नकली विदेशी शराब, बीयर व देशी शराब बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: होली पर्व 2026 को लेकर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त, सरायकेला खरसावां के निर्देश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार रीडिंग गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक बंद घर की तलाशी ली गई, जहां से विभिन्न प्रकार की अवैध व नकली शराब बरामद की गई. बरामद सामग्री में 16.200 लीटर देशी शराब, 13.00 लीटर अवैध बीयर तथा 11.100 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब शामिल है. उत्पाद विभाग ने बरामदगी के बाद संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग द्वारा यह कार्रवाई होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed