शिमला में बड़ा हादसा, नेपाल जा रहा ट्रैवलर पलटा, 29 घायल, 17 IGMC रेफर


शिमला: नारकंडा के पास शनिवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 32 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 17 को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार लोग रिकांगपिओ से नेपाल जा रहे थे। कुमारसैन थानापुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैवलर चालक राजकुमार मामला दर्ज किया गया। बीएमओ कुमारसेन अंकुश ठाकुर ने बताया कि कुल 32 घायल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खून और पेशाब के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि चालक नशे में तो नहीं था। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार चालक राज कुमार वाहन को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। जैसे ही गाड़ी डोगरा मंडी के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंची, उसने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैवलर में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन ले जाया गया, जहां 29 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 16 लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।कुमारसेन पुलिस ने इस मामले में चालक राज कुमार के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुई।घायलों में रामेशुन पुन (31 वर्ष), करण पुन (39 वर्ष), सुन्दर बली (22 वर्ष), मीणा बली (30 वर्ष), कमला बली (24 वर्ष), नीमा बली (30 वर्ष), बशु गिरी (26 वर्ष), लाल बहादुर गिरी (36 वर्ष), सरस्वती (55 वर्ष), प्रेमिका (18 वर्ष), हरीश (24 वर्ष), दिपेश (18 वर्ष), मंगली (24 वर्ष), बिपना (25 वर्ष), कमला (24 वर्ष), संगीता (4 वर्ष), रामलाल (50 वर्ष), धानकुमारी (55 वर्ष), सुमन (35 वर्ष), बिबल (28 वर्ष), कोरे बहादुर (32 वर्ष), सागर (25 वर्ष), आलो (24 वर्ष), मनु (25 वर्ष), विमला (20 वर्ष), सुनिता (2 वर्ष), ममता (18 वर्ष), सलब कुमारी (36 वर्ष) और सुमन बहादुर (56 वर्ष)।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत राहत पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।




