टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नु की पत्नी का निधन, गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी उर्फ गुड्डू का शनिवार शाम निधन हो गया। शाम करीब 4 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पति टुन्नु और दो बेटियां छोड़ गई हैं। खबर फैलते ही कंपनी और यूनियन में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि फरवरी में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कोलकाता के डॉ रवींद्र नाथ टैगोर कार्डियेक रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां ओपेन हार्ट सर्जरी हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया, जहां लंबे इलाज के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।
ब्लड प्रेसर लगातार गिरने और सर्जरी वाले हिस्से में संक्रमण फैलने से हालत बिगड़ती गई। सुधार की उम्मीद के बीच अचानक अटैक आने पर उन्हें सीसीयू ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। करीब चार महीने से वे जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं, इसी दौरान टुन्नु ने कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते की जिम्मेदारी भी निभाई और पत्नी के इलाज के बीच ही यह समझौता पूरा कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed