अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत से मचा हड़कंप, दो घायल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग :हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र में संचालित एक अवैध कोयला खदान में हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि खदान में काम के दौरान अचानक मिट्टी और पत्थर धंसने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अवैध खनन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author

See also  सरकार के फैसले से 50 से अधिक अफसर-कर्मचारी बाहर, प्रशासन पर बढ़ा संकट

You may have missed