बर्मामाइंस में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, नाले में पलटा वाहन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में लिंडे कंपनी के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार इनोवा कार और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि ऑटो चालक और उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक स्टेशन से चार यात्रियों को रिजर्व लेकर साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की इनोवा कार तेज गति से आई और साइड से ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में गिरे ऑटो चालक को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो को बाहर निकाला गया।

इस दुर्घटना में ऑटो चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि यात्रियों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने इनोवा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग पर बार-बार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed