Maidaan Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अचानक से बदला ‘मैदान’ का गणित, 14वें दिन की हैरान करने वाली कमाई…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-Maidaan Day 14 Box Office Collection शैतान के बाद सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म मैदान में नजर आए हैं। एक्टर की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मौजूदा समय में सिनेमाघरों में जारी है। कमाई के मामले में ये मूवी उतनी अधिक प्रभावशाली नहीं दिखी है। लेकिन रिलीज के 14वें दिन मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर हैरान करने वाली कमाई कर डाली है।
निर्देशक अमित शर्मा और निर्माता बोनी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान इस समय सिनेमाघरों में जारी है। रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी मैदान कमाई के मामले में उतना धमाकेदार प्रदर्शन कर के नहीं दिखा पाई है, जितना अजय देवगन की पिछली फिल्म शैतान (Shaitaan) ने दिखाया है।
लेकिन बीते वीकेंड के बाद मैदान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का गणित पूरी तरह से पलट गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार को अजय (Ajay Devgn) की इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

14वें दिन मैदान की कमाई ने फिर से चौंकाया
रविवार के बाद से मैदान की कमाई का स्तर करोड़ो से लाखों आ गया है। लेकिन जिस तरह से इनकम का सिलसिला चल रहा है, उसमें निरंतरता देखने को मिल रही है। मंगलवार को मैदान सोमवार से शानदार कारोबार कर के दिखाया था और अब बुधवार को भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला है।
सैकनिल्क की तरफ से मैदान के 14वें दिन के कमाई के आंकड़े साझा किए गए हैं। उसके आधार पर अजय देवगन और प्रियामणि की इस फिल्म ने करीब 70 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां की तुलना में मैदान फिलहाल असरदार साबित होती दिख रही है।

See also  23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 7 फिल्में, रोमांस से हॉरर तक का मिलेगा रोमांच

मैदान की कुल कमाई हुई इतनी
बुधवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब अजय देवगन की मैदान का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38 करोड़ हो गया है और माना जा रहा है कि एक दो दिन में ये फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है। मैदान के लिए सबसे बड़ी चुनौती 50 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने की रहेगी।

लेकिन आयुष शर्मा स्टारर फिल्म रुसलान के शुक्रवार को रिलीज के बाद मैदान की राह मुश्किल हो सकती है, जिससे अजय की फिल्म कलेक्शन के मामले पिछड़ सकती है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed