महुआडांड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर सुहेल ने की बकरीद पर शांति और भाईचारे की अपील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार): युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल ने महुआडांड़ अनुमंडल के सभी लोगों से बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का त्योहार है। इसे हमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। आमिर सुहेल ने कहा, “महुआडांड़ की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे झारखंड में मिसाल है। यहां सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर हर त्योहार मनाते हैं। बकरीद के मौके पर भी हमें इस परंपरा को और मजबूत करना है।” उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट से बचें। अगर कोई शरारती तत्व शांति भंग करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। आमिर सुहेल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी लोग नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने अनुमंडलवासियों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार सबके जीवन में खुशहाली और अमन लेकर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भीषण गर्मी में पुलिस का बड़ा कदम! सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए प्याऊ केंद्र, लोगों को राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed