महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी,

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को झारखंड सरकार पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है। जल्द ही राज्य सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है।राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। पर्यटन को लेकर धौनी जल्द ही जागरूक करते नजर आ सकते हैं। आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसेडर बनने पर सहमति दे दी है। कागजी प्रक्रिया के बाद वे राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार करेंगे।
बता दें कि बीते साल मंत्री सुदिव्य और धौनी में शिष्टाचार मुलाकात के बाद से ही ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चा होने लगी थी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना हुईं। उनके साथ गुरुवार शाम विधायक कल्पना सोरेन भी गईं हैं। एयरपोर्ट तक मुख्यमंत्री भी गए। इस बीच मुख्यमंत्री की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात हुई। हेमंत ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर अपलोड कर लिखा ‘माही से अचानक मिलना हुआ।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed