प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि

Advertisements
Advertisements

दावथ / रोहतास ( चारोधाम मिश्रा):- दावथ प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बार शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राचीन शिव मंदिर डेवढ़ी में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर मेला भी लगा हुआ था जिसमें बच्चों ने खिलौनों की जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही सकलेश्वर महादेव पंचमन्दिर,
प्राचीन शिव मंदिर योगिनी, बुढ़वा महादेव मंदिर दावथ, बभनौल, कोआथ, मालियाबाग सहित कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। महिलाओं नेभी जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मंदिरों में भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।शिवमंदिर
पंचमन्दिर के पुजारी भोलानाथ मिश्रा ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी कराया।

Advertisements

You may have missed