एकांतवास खत्म, आज भक्तों के बीच आएंगे भगवान जगन्नाथ, रथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : रथ यात्रा महोत्सव के तहत भगवान जगन्नाथ आज एकांतवास से बाहर आएंगे। मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। रथ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है।
Advertisements

रथ यात्रा से पहले मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


