फरार AAP विधायक पठानमाजरा पर लुकआउट नोटिस

0
Advertisements
Advertisements

पटियाला: पटियाला में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पठानमाजरा दो सितंबर से बलात्कार के मामले में फरार हैं. अधिकारी बताते हैं कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.सिविल लाइंस थाने में एक सितंबर को पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में FIR दर्ज की गई थी. पीटीआई के अनुसार, जीरकपुर की एक महिला ने शिकायत में कहा कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और 2021 में शादी की, जबकि वे पहले से शादीशुदा थे. महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसका यौन शोषण किया, धमकियां दीं और ‘अश्लील’ सामग्री भेजी. शिकायत के बाद से ही विधायक फरार हैं.इससे पहले बीते सितम्बर महीने में हरियाणा के करनाल में मंगलवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था जब हरमीत सिंह पठानमाजरा बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अपने समर्थकों द्वारा गोलीबारी और पथराव किये जाने के बीच पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पठानमाजरा हरियाणा में करनाल जिले के डाबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर थे जहां पंजाब पुलिस का एक दल उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed