बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा आज, इन रास्‍तों पर जाने से बचें

0
Advertisements

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यानी आज होने वाले दो बड़े आयोजनों के चलते शहर के कई प्रमुख रास्तों पर भीषण ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है. बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा और इंदिरा गांधी स्टेडियम में संस्‍कृति मंत्रालय के एक बड़े समारोह को लेकर दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्‍तृत ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.अपनी आगामी “यमुना से यमुना तक पदयात्रा” से पहले दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह 150 किलोमीटर लंबी पदयात्रा दिल्ली से शुरू होकर वृंदावन तक जाएगी. शास्त्री ने ज़ोर देकर कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जातिवाद को समाप्त कर राष्ट्रवाद की भावना को मज़बूत करना और हिंदू एकता को बढ़ावा देना है.7 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सीडीआर चौक से डेरा मंडी और जीर खोड़ तक सभी प्रकार की गाड़ियों के लिए पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी. सड़क पर खड़ी गाड़ियां टो कर ली जाएंगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.हल्की और निजी गाड़ियों की आवाजाही को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी लोगों से असुविधा से बचने के लिए बताए गए मार्गों से बचने और यात्रा शुरू करने से पहले एडवायजरी फॉलो करने का अनुरोध किया है. साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया चैनलों से ट्रैफिक अपडेट लेते रहने की अपील की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed