1200 हत्याओं और 13 रेप के आरोपों वाले नेता को मिला टिकट, बांग्लादेश चुनाव पर उठे बड़े सवाल

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश : हालिया आम चुनाव में गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे कुछ नेताओं को भी चुनावी टिकट दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इन नामों में जमात से जुड़े अज़हरुल इस्लाम भी शामिल हैं, जिन पर 1971 के युद्ध काल के दौरान करीब 1200 लोगों की हत्या और 13 दुष्कर्म के आरोप लगे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ऐसे आरोपों के बावजूद उनका चुनावी मैदान में होना देश में बहस का विषय बन गया है। विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल बताया है।

इस बीच चुनाव परिणामों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। पार्टी के नेता तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में विवादित पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की भागीदारी से कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।

देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज है। मतदाताओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्तियों को सार्वजनिक पद के लिए मैदान में उतरने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Advertisements
See also  देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर हुई चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed