कोल्हान विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 17 जुलाई तक मिलेगा मौका

0
Advertisements

चाईबासा:-  कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 17 जुलाई 2025 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ववत ऑनलाइन मोड में जारी रहेगी। जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा था, वे अब इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठा सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कॉलेजों को निर्देशित किया है कि वे अपने छात्रों को समय पर सूचना देकर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए।

यह निर्णय विद्यार्थियों की मांग एवं तकनीकी कारणों से आई दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

See also  राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड में 360 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed