राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड में 360 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा

Advertisements

जमशेदपुर : चिल्ड्रन्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की ओर से रविवार को राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शहर के विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक बोर्डों से कक्षा 6, 7 और 8 के लगभग 360 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए शहर में पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें एमओ एकेडमी स्कूल (जाकिर नगर), अलमनार स्कॉलर पब्लिक स्कूल (कबीर नगर), टेल्को उर्दू स्कूल (टेल्को), एमएस इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जवाहर नगर) और एपेक्स इंग्लिश स्कूल (जवाहर नगर) शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चिल्ड्रन्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की सिटी संयोजक नसरून निशा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, विश्लेषण करने की क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। आयोजन को सफल बनाने में जमात-ए-इस्लामी हिंद के स्थानीय अध्यक्ष तौहीदुल हसन के साथ मेंटर्स नदिया तहसीन, खालिद इकबाल, रूमी, गजल आरज़ू, तब्बसुम, डॉ. सबा, खुर्शीद इकराम, महजबी अख्तर, जमीला और सिम्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों के अनुसार परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जमशेदपुर में चिल्ड्रन्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की 16 इकाइयां सक्रिय हैं। ये इकाइयां 5 से 14 वर्ष के 450 बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही हैं।

About The Author

You may have missed